,

Bihar news : नगरदेही गांव के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, दो महिलाएं घायल

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़

इनरवा से भंगहा की ओर जा रहा एक टेंपो रविवार के देर शाम नगरदेही गांव के समीप इंडो-नेपाल सीमा से सटे सैनिक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान महेंद्र हाजरा की पत्नी मूस्मात सुनैना 55 वर्षीय एवं मंगरू हाजरा की पत्नीबिगन देवी 50 वर्षीय है। जो इनरवा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव की रहने वाली है।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटाड़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो तेज रफ्तार में था और हाईवे पर अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र की सैनिक सड़क पर बढ़ते हादसों को लेकर प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम सख्त करने की मांग की है।वही इनरवा थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

See also  Bihar news : एएनसी कैंप में लापरवाही को ले दो चिकित्सक सहित दस कर्मियों से जवाब-तलब
Advertisement Advertisement Advertisement