,

Bihar news : होली पर्व को लेकर बेतिया पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण टीम का गठन, मॉक ड्रिल का किया गया अभ्यास

Posted by

–

यस बिहार | बेतिया

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए दंगा नियंत्रण टीम का गठन किया गया है। इसी क्रम में पुलिस केंद्र बेतिया स्थित मैदान में गठित दंगा नियंत्रण टीम का मॉक ड्रिल कर अभ्यास कराया गया। इस दौरान टीम के सभी पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण से संबंधित आवश्यक उपकरणों के उपयोग और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया। दंगा नियंत्रण टीम के सभी सदस्यों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, चेस्ट गार्ड, लाठी एवं टियर गैस जैसे सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है। यह टीम 24 घंटे (24×7) सक्रिय रहेगी और किसी भी आपातकालीन स्थिति, दंगा या विधि-व्यवस्था से जुड़ी घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेगी। बेतिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

See also  Bihar news : बिहार को मिला नया नेतृत्व: सम्राट चौधरी बने मुख्यमंत्री, अनंत धीश अमन ने दी बधाई
Advertisement Advertisement Advertisement