,

Bihar news : मझौलिया में पुलिस की छापेमारी, युवक गिरफ्तार; मोबाइल में मिला पाकिस्तानी नंबर से चैट

Posted by

–

यस बिहार | मझौलिया 

मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 की शाम मझौलिया चीनी मिल गेट के पास छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने जोकटिया वार्ड नंबर-13 चौबे टोला निवासी खुर्शेद आलम 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से तीन एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जब्त मोबाइल फोन की जांच के दौरान व्हाट्सएप चैट में +92 कोड वाले पाकिस्तानी नंबर से बातचीत और कई क्यूआर कोड मिलने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में मझौलिया थाना में कांड संख्या 247/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 66(c) और 66(d) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

See also  Bihar news : एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में किया गया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
Advertisement Advertisement Advertisement