,

Bihar news : उत्कर्ष कोचिंग सेंटर ने प्रखंड टॉपर ओसामा खान को किया सम्मानित

Posted by

–

अजमेर आलम | गौनाहा 

गौनाहा। प्रखंड क्षेत्र के परसा गांव निवासी इम्तियाज आलम के पुत्र ओसामा खान ने मैट्रिक परीक्षा में 472 अंक प्राप्त कर प्रखंड में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्कर्ष कोचिंग सेंटर, गौनाहा-परसा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

See also  Bihar news : जदयू नेता ने दाखिल खारिज रोकने व उचित कार्रवाई करने को लेकर गौनाहा सीओ को दिया आवेदन

समारोह के दौरान कोचिंग संचालक अभिमन्यु कुमार ने ओसामा खान को 5000 रुपये नगद, फूल-माला और सम्मान देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ओसामा शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और पढ़ाई के प्रति उनकी लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह सफलता हासिल की।

See also  Bihar news : खगड़िया में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की समीक्षा बैठक, 13 अहम मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

अभिमन्यु कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इंटरमीडिएट परीक्षा में भी इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

See also  Bihar news : मगध विश्वविद्यालय में ‘महासंगम 2026’ की तैयारियां तेज, प्रथम एलुमनाई मीट को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

वहीं, प्रखंड टॉपर ओसामा खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनना है, ताकि देश की सेवा कर सकें।

Advertisement Advertisement Advertisement