,

Bihar news : विटामिन डी-3 सिरप पिलाने के बाद 25 बच्चे बीमार, गौनाहा में मचा हड़कंप

Posted by

–

अजमेर आलम गौनाहा

गौनाहा प्रखंड के माधोपुर पंचायत अंतर्गत पकड़ी बिसौली आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 180 में विटामिन डी-3 का सिरप पिलाने के बाद करीब 25 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

See also  मदरसा ख़ैरुल उलूम, बड़ा बरियारपुर मोतिहारी में 26 हुफ़्फ़ाज़े किराम की दस्तारबंदी, इलाक़े में दीन की रौशनी से महका माहौल

स्थिति को देखते हुए तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर सभी बच्चों को गौनाहा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों में बेचैनी और बेहोशी जैसी शिकायतें देखने को मिलीं, जिससे परिजनों में दहशत फैल गई।

गौनाहा रेफरल अस्पताल के डॉक्टर कौशिक कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि एएनएम शिम्पी कुमारी द्वारा बच्चों को विटामिन डी-3 का सिरप पिलाया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।

See also  गणतंत्र दिवस पर की त्योहारों के रंग इंडियन ऑयल के संग स्कीम मे मिला इनाम

वहीं, पीड़ित बच्ची मानवी कुमारी की मां रीना देवी ने बताया कि बच्चे उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे और उल्टा-सीधा बोल रहे थे, जिससे परिजन काफी घबराए हुए हैं। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

See also  Bihar news : एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में किया गया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
Advertisement Advertisement Advertisement