,

Bihar news : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्राओं का दल वाल्मीकिनगर का किया परिभ्रमण

Posted by

 


यस बिहार | मैनाटाड़

छात्राओं के सर्वांगीण विकास और ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय इनरवा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय खम्हियां की छात्राओं का दल शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए वाल्मीकिनगर रवाना हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। प्रधानाध्यापक सफदर एवं शिक्षक अनिकेत कुमार ने छात्राओं के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया। मौके पर उपस्थित शिक्षा सेवक अतिरसुल अंसारी ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे छात्रों का बौद्धिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास होता है। छात्र जब ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करते हैं, तो उन्हें अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को नजदीक से जानने और समझने का अवसर प्राप्त होता है। वहीं शिक्षक फरहाद हुसैन ने कहा कि पुस्तकों में पढ़ाई जाने वाली जानकारी को जब छात्र प्रत्यक्ष रूप से देखते और अनुभव करते हैं, तो उनका ज्ञान और अधिक गहरा एवं स्थायी हो जाता है। शैक्षणिक भ्रमण छात्रों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और सीखने की नई प्रेरणा पैदा करता है। परिभ्रमण पर रवाना होते समय छात्राओं के चेहरों पर उत्साह, खुशी और जिज्ञासा साफ झलक रही थी। छात्राएं इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित नजर आईं। इस दौरान शिक्षक दिलीप कुमार, रामसागर शर्मा, सरफराज आलम, अमीर हसन, मुस्लिम गद्दी, संदीप कुमार, हाफी बैठा, शिक्षिका जानकी कुमारी, ममता कुमारी, सनोबर खातून सहित विद्यालय के कई शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्रों को नई चीजें सीखने, समझने और अपने ज्ञान का विस्तार करने का बेहतर अवसर मिलता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होता है।

See also  Bihar news : जदयू नेता ने दाखिल खारिज रोकने व उचित कार्रवाई करने को लेकर गौनाहा सीओ को दिया आवेदन
Advertisement Advertisement

Categories