,

Bihar news : वीटीआर के जंगल सफारी में पर्यटकों को दिखा बाघः पहली बार पहुंचे सैलानियों के लिए रोमांचक अनुभव

Posted by

–

अजमेर आलम | गौनाहा 

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के मंगूरहा पर्यटन केंद्र में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ का दीदार हुआ। बाघ को जंगल में विचरण करते देख सैलानी रोमांचित हो उठे। उन्होंने इस दुर्लभ पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

 

दिल्ली से चलकर आये विदेशी टूरिस्ट गाइड आनंद पाण्डेय के अनुसार, बाघ को इतने करीब से देखना एक अलग ही अनुभूति थी, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

See also  Bihar news : 2554 विघा जमीन के स्वामित्व को लेकर सामने आया पुराना दस्तावेज, वंशजों के बीच अधिकार का दावा

उन्होंने इसे एक यादगार पल बताया, जिसे उन्होंने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। पर्यटकों ने जंगल सफारी के दौरान स्टाफ और गाइड का भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनका पूरा ध्यान रखा और सहयोग किया।

See also  Bihar news :मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

 

 

वीटीआर मंगूरहा की प्रशिक्षित टीम और गाइड यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि पर्यटक यहां से यादगार और सुखद अनुभव लेकर लौटें।

दिल्ली से आये विदेशी टूरिस्ट गाइड आनंद पाण्डेय अपने पत्नी समेत पुरे परिवार साथ पहली बार वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में सफारी पर आए थे। उन्होंने बताया कि पहली ही बार में बाघ सहित अन्य वन्य जीवों को देखकर वे बेहद रोमांचित हुए।

See also  Bihar news: गौनाहा में डिग्री कॉलेज सहित शैक्षणिक व स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर एबीवीपी का धरना प्रदर्श
Advertisement Advertisement Advertisement