मुखिया के असामायिक निधन पर शोक की लहर

Posted by

 

प्रखंड के रामपुर पंचायत के मुखिया मुन्ना दुअरिया (49 वर्ष)के असामायिक निधन पर शोक की लहर है। शनिवार की अहले सुबह उनका निधन पटना में एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। एक पखवाड़ा पूर्व मुखिया मुन्ना दुअरिया के तबियत खराब होने पर परिजन उन्हें लेकर बेतिया ले गयज थे। जहां पर इलाज चला।बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें पटना ले गये। जहां शनिवार को उनका निधन हो गया। दिवंगत मुखिया श्री दुअरिया अपने पीछे पत्नी,दो बेटे और माता पिता को छोड गये हैं। मुखिया मुन्ना दुअरिया के निधन पर विधायक समृद्ध वर्मा, बीडीओ दीपक राम, मुखिया प्रतिनिधि अफरोज आलम, मुखिया नेजामुद्दीन, मुखिया प्रतिनिधि यशवंत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार,ज्ञान कुमार, उमेश कुशवाहा आदि ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि मुखिया मुन्ना दुअरिया एक नेक इंसान थे।उनके निधन से प्रखंड को अपूरणीय क्षति हुई है।

See also  Bihar news : खादी और खाकी की जोड़ी का वीडियो वायरल, सड़क पर सोते नजर आए चौकीदार और पंचायत समिति सदस्य
Advertisement Advertisement Advertisement