,

Bihar news : गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के मटियरिया पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विधालय सिरिसिया बाजार में वार्षिक उत्सव सह बाल मेला आयोजित

Posted by

यस बिहार | गौनाहा अजमेर आलम

गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के मटियरिया पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरिसिया बाजार में वार्षिक उत्सव सह बाल मेला का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पोषक क्षेत्र के अभिभावकों को प्रेरित करने, बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन विद्यालय में कराने व शत प्रतिशत ठहराव विधालय में सुनिश्चित करने को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही इस बाल मेले में खेल कूद, विज्ञान प्रदर्शनी, जलेबी दौड़ , सेब दौड़ आदि अनेकों प्रकार की गतिविधियां की गई। वही इस मौके पर सरपंच ठगेश्वर पंजियार, उप सरपंच राजू यादव, पूर्व सरपंच राजदेव काजी, मध्य विद्यालय थरुआ टोला पिपरा के प्रधान शिक्षिक मनोज श्रीवास्तव मध्य विद्यालय बेलसंडी के शिक्षक मनोज मांझी सहित अनेको गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

See also  Bihar news : लौरिया में शिक्षा की नई मिसाल बना OVS इंटरनेशनल स्कूल
Advertisement Advertisement Advertisement