, , ,

Bihar news : लंदन में गूंजा पश्चिम चम्पारण का नाम: डॉ. सुरेश प्रसाद को ब्रिटिश पार्लियामेंट में अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Posted by

यस बिहार | लौरिया

पश्चिम चम्पारण से एक बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है, जहां एक साधारण परिवार से आने वाले होम्योपैथिक चिकित्सक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और जिले का नाम रोशन किया है।

लौरिया निवासी डॉ. सुरेश प्रसाद को लंदन स्थित ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-4, 2026 में सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में दुनिया भर से करीब 150 विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया, जहां डॉ. प्रसाद ने अपने शोध और अनुभव को प्रस्तुत किया।

See also  Health News : बीपी मरीजों के लिए नई उम्मीद, ‘जिलेबेसिरान’ इंजेक्शन से 6 महीने तक कंट्रोल रहेगा ब्लड प्रेशर

उनकी रिसर्च और केस प्रेजेंटेशन को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने काफी सराहा और चिकित्सा क्षेत्र में इसे अहम योगदान माना गया। यह सम्मान उन्हें ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अलिस्टर कुक द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

See also  Bihar news : जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में छात्रा आसिया इरशाद ने किया टॉप, विद्यालय का नाम किया रोशन

इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे पश्चिम चम्पारण समेत बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग सोशल मीडिया और फोन के जरिए लगातार बधाई दे रहे हैं।

डॉ. सुरेश प्रसाद वर्तमान में पूर्वी चम्पारण के रमगढ़वा पीएचसी में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और होम्योपैथी के बढ़ते प्रभाव को दिया है।

See also  Bihar news : मैनाटांड़ में कौओं की अचानक हुए मौत से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, हालात सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

निश्चित तौर पर, यह उपलब्धि न सिर्फ पश्चिम चम्पारण बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है।

Advertisement Advertisement Advertisement