,

Bihar news : गौनाहा के ठोरी चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, एसएसबी जवान पर युवक से मारपीट का आरोप

Posted by

–

 

यस बिहार | बेतिया

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र स्थित ठोरी चेकपोस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक एसएसबी जवान कथित तौर पर एक बाइक सवार युवक को थप्पड़ मारते और लात से प्रहार करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि बाइक सवार युवक चेकपोस्ट पर लगे “स्टॉप” चिन्ह से थोड़ा आगे बढ़ गया था। इसी बात को लेकर एसएसबी जवान ने कथित तौर पर युवक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गौनाहा थाना क्षेत्र के ठोरी चेकपोस्ट का है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा यस बिहार नहीं करता है।

See also  मुखिया के असामायिक निधन पर शोक की लहर

वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा है कि क्या संबंधित जवान के खिलाफ उच्च अधिकारी कोई कार्रवाई करेंगे। फिलहाल इस मामले में एसएसबी या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि वीडियो में किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं, तो मामले में विभागीय जांच और आवश्यक कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उच्च अधिकारी इस पूरे प्रकरण को किस तरह से लेते हैं और क्या कदम उठाते हैं।

See also  Bihar news : बिहार के बेटे की तलाश, ओमान की खाड़ी में हमले के बाद कैप्टन लापता
Advertisement Advertisement Advertisement