,

Bihar news : नरकटियागंज में अवैध टैक्स वसूली पर फूटा गुस्सा, ट्रक-ट्रैक्टर चालकों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Posted by

–

अधिक टैक्स वसूली पर भड़के चालक, कार्रवाई की मांग

यस बिहार | नरकटियागंज

नरकटियागंज नगर परिषद क्षेत्र में भारी वाहनों के चालकों से अधिक टैक्स वसूली को लेकर आक्रोश भड़क उठा। दर्जनों ट्रक और ट्रैक्टर चालकों ने नगर परिषद कार्यालय और शिकारपुर थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।

चालकों का आरोप है कि टैक्स वसूली करने वाले ठेकेदार द्वारा 300 से 400 रुपये की रसीद छपवाई गई है, जबकि उनसे जबरन 300 से 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों से 90 रुपये तथा ट्रैक्टर से 45 रुपये पार्किंग शुल्क निर्धारित है, लेकिन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

See also  Bihar news : मैनाटाड़ अंचल में जनता दरबार, फरियादियों की रही भीड़

चालकों का कहना है कि वसूली करने वाले कर्मी नशे में धुत होकर रंगदारी के तौर पर अधिक पैसे वसूलते हैं। खासकर रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

See also  Bihar news : नेपाल से लाई जा रही 93 किलो गांजा की बड़ी खेप जब्त, कार समेत तस्कर गिरफ्तार

इस मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी ने कहा कि शिकायत मिली है और इसे गंभीरता से लिया गया है। संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी कर दिया गया है और दोषी पाए जाने पर जमा राशि जब्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  Bihar news : बेतिया में दहशत की दोपहर, बाघ के हमले में युवक घायल, तीन भैंसें भी जख्मी
Advertisement Advertisement Advertisement