,

Bihar news : नेपाल से लाई जा रही 93 किलो गांजा की बड़ी खेप जब्त, कार समेत तस्कर गिरफ्तार

Posted by

–

यस बिहार | बेतिया

पश्चिम चंपारण के पुरूषोत्तमपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल की ओर से लाई जा रही 92.693 किलोग्राम गांजा की खेप बरामद की है। पुलिस ने एक वैगनआर कार को जब्त करते हुए उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मंगलवार के सुबह करीब 9:15 बजे गुप्त सूचना मिली कि नेपाल की तरफ से एक वैगनआर कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर पुरुषोत्तमपुर होते हुए बेतिया की ओर जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के नेतृत्व में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने सैनिक रोड स्थित चार मोहानी के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान मैनाटांड़ की ओर से आ रही उजले रंग की वैगनआर कार (रजिस्ट्रेशन संख्या DL5CF-3395) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार की बीच वाली सीट और डिक्की से कुल 11 पैकेट में 92.693 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

See also  Bihar news : इनरवा में मिर्च जैसा धुआं फैलने से हड़कंप, आंखों में जलन से लोग परेशान

पुलिस ने कार चालक राजकुमार कुशवाहा (30 वर्ष), पिता–सुरेश प्रसाद कुशवाहा, निवासी–निमुईया वार्ड संख्या-06, थाना नवलपुर, जिला पश्चिम चंपारण को मौके से गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

See also  Bihar news : गौनाहा प्रखंड के बेलसंडी में तीन दिनों से नल जल का पानी नहीं मिलने से लोग परेशान ।
Advertisement Advertisement Advertisement