,

Bihar news : जमुनिया बिजली ग्रिड में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

Posted by

–

 

यस बिहार | गौनाहा 

गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के जमुनिया स्थित बिजली ग्रिड परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। बिजली ग्रिड के जेई प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। झंडोत्तोलन के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में विभागीय कर्मियों के साथ स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।झंडोत्तोलन के बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस दौरान बच्चों, कर्मियों और ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

See also  Bihar news : उज्जवला योजना के तहत सौ परिवारों को मिला निःशुल्क गैस सिलेंडर

समारोह में वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 15 अगस्त प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का दिन है। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उनके त्याग से मिली आजादी की रक्षा और देश की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों में खासा उत्साह रहा। बच्चों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संदेश दिया। वहीं ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

See also  Bihar news : बिहार विधानसभा में गूंजा जीएमसीएच बेतिया की बदहाली का मुद्दा, डॉक्टरों पर मारपीट के आरोपों से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Advertisement Advertisement Advertisement