Bihar news : धूमधाम से मनाई जाएगी वीर कुंवर सिंह जयंती, सिंगरा स्थान में विजय उत्सव की तैयारी

Posted by

–

यस बिहार | गया

महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती को लेकर गया में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि 25 अप्रैल 2026 को अपराह्न 3:00 बजे पुलिस लाइन, सिंगरा स्थान में विजय उत्सव के रूप में जयंती समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

See also  Bihar news : अभद्र टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, गया में पुतला दहन कर जताया विरोध

बैठक में मौजूद ई. अरविंद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। साथ ही जिले के तमाम क्षत्रिय समाज और उनके अनुयायियों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

See also  पति की हैवानियत से टूटी पत्नी, सूरत में जहर देकर की हत्या; बेतिया की रहने वाली है आरोपी

उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह के बलिदान और उनके विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है, ताकि नई पीढ़ी भी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके।

See also  Bihar news : क्रिकेट खेलने के विवाद ने लिया बड़ा रूप, दो समुदायों में मारपीट, 5 आरोपी हिरासत में

इस बैठक में अरविंद कुमार सिंह, मुकेश सिंह, सुनील सिंह, पिंकू सिंह, जय शंकर सिंह, सोहन यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement Advertisement