Bihar news : खगड़िया में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की समीक्षा बैठक, 13 अहम मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

Posted by

–

यस बिहार | खगड़िया

खगड़िया पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बिहार सरकार की ओर से जिला सभाकक्ष में पूर्वाह्न 10:30 बजे विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद सह अपर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीआरसी के कर्मचारी एवं अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।

See also  Bihar news : मैनाटांड़ में ‘मेंदाता लैब’ खुलने से लोगों में खुशी की लहर, अब सस्ती और सुलभ जांच की सुविधा

बैठक के दौरान कुल 13 महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई और पंचायत राज विभाग से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य को जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और पर्यवेक्षण करने को कहा।

See also  Bihar news : जीबीएम कॉलेज में योग और ध्यान शिविर का समापन, छात्राओं ने सीखा तनावमुक्त जीवन का मंत्र

समीक्षा के दौरान सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थिति और कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इसकी नियमित जांच की जाए।

इसके अलावा कन्या विवाह मंडपों की प्रगति, पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग की भी समीक्षा की गई। जिला परिषद स्तर पर सैरात दुकानों और अन्य परिसंपत्तियों के अनुश्रवण पर भी विशेष जोर दिया गया।

See also  Bihar news : मैनाटाड़ मे चाकूबाजी में युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार

बैठक के अंत में मंत्री ने सभी अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द आम जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित अनुश्रवण पर विशेष बल दिया।

Advertisement Advertisement Advertisement