
यस बिहार | मैनाटाड़
पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने बुधवार को मैनाटाड़ पुलिस अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की।इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार,मैनाटाड़ थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता,इनरवा थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा आदि पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय में संधारित पंजियों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।उन्होंने सर्किल इंस्पेक्टर श्री कुमार को लंबित केसों की प्रभावी समीक्षा और पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये। ताकि न्यायिक प्रक्रिया को गति दी जा सके।साथ ही विभिन्न पंजी जैसे लूट पंजी,गिरोह पंजी, डकैती पंजी फिरौती हेतु अपहरण पंजी ,शाखा से संबंधित पंजीयों का गहन अवलोकन भी किया गया।एसपी ने पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर दिया और अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।उन्होंने अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करने का सुझाव दिया। निरीक्षण में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रोफेशनल कार्यशैली अपनाने, पारदर्शिता बनाये रखने और जनता के प्रति संवेदनशीलता बरतने पर बल दिया गया। एसपी के आगमन को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था देखा गया।





