,

Bihar news : जदयू नेता ने दाखिल खारिज रोकने व उचित कार्रवाई करने को लेकर गौनाहा सीओ को दिया आवेदन

Posted by

अजमेर आलम | गौनाहा

गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के महूई पंचाहत के बढ़ेया बलुआ गांव निवासी जदयू नेता रंजीत साह ने गौनाहा अंचलधिकारी को दाखिल खारिज रोकने व उचित करवाई करने को लेकर एक आवेदन दिया है। दिए आवेदन में बताया गया है कि ग्राम महुआ थाना नंबर 02 में नंदलाल महतो के नाम से जमीन है जिसका जामबंदी नंबर 160 चलता है। जो उनके पुत्र रामदेनी महतो पिता स्वर्गीय नंदलाल महतो ग्राम सकरौल थाना मैनाटांड जिला पश्चिमी चंपारण वाले से जमीन रजिस्ट्री जिसका खाता संख्या 02 , खेशरा नंबर 258 तथा रकबा 8 कट्ठा एवं खाता नंबर 39 खेसरा 257 रकबा 15 कट्ठा जिसका आधा 7 कट्ठा 10 धुर जमीन रजिस्ट्री करा लिए है। जो जमीन मेरे दखल कब्जा में है जो चंद्रगुप्त चौहान पिता स्वर्गीय बैधनाथ चौहान ग्राम भितिहरवा थाना गौनाहा जिला पश्चिमी चंपारण वाले के दादी सनमति देवी द्वारा दिनांक 28/02/1962 व दास्तवेज नंबर 703 बैनामा रजिस्ट्री नंदलाल महतो की है।जो सनमति देवी के 44 जमाबंदी से घर कर नंदलाल महतो का जमाबंदी कायम हुआ। जो चंद्रगुप्त चौहान के द्वारा सनमति देवी के जमाबंदी नंबर 44 को फर्जी तरीके से चालू कराकर रसीद निर्गत कर लिया गया है।उसके बाद फिर फर्जी दस्तवेज की सच्ची प्रतिलिपि दस्तवेज़ संख्या 6733 अपने पिता बैधनाथ प्रसाद महतो के नाम से जाली बनवाकर ऑनलाइन दाखिल खारिज दिनांक – 07/02/2026 को किया गया जिसका केस नंबर 2338/2025-26 ऑनलाइन दिख रहा है।जो अंचल के कुछ पदाधिकारी एवं कर्मचारी के मिली भगत से दाखिल खारिज कराना चाहते है। जो वर्तमान स्थिति में दाखिल खारिज ऑनलाइन पेंडिंग दिखा रहा है। आगे उन्होंने फर्जी दस्तावेज को जांच पड़ताल कर दाखिल खारिज पर रोक लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।वही वही संबंध में अंचलाधिकारी विवेक कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला कोर्ट में है और यह प्रक्रियाधीन है।

See also  Bihar news : मैनाटाड़ मे चाकूबाजी में युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार
Advertisement Advertisement

Categories