Bihar news : एएनसी कैंप में चिकित्सक और कर्मियों के न रहने से भटकते रहे मरीज और उनके परिजन

Posted by

जिशान अहमद | मैनाटाड़ 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में सोमवार को लगने वाला एएनसी कैंप डॉक्टर और कर्मियों को नहीं रहने से मरीजों को काफी परेशानी हुई।दिन के ग्यारह बजे तक मात्र डॉक्टर अमरेंद्र कुमार ही मौके पर मौजूद देखे गये ।वहीं ड्यूटी के लिए तैनात डॉक्टर शबा नाहिद अली , डॉ ममता कुमारी,एएनएम पूजा विश्वास,एलटी राकेश कुमार मिश्रा,डीईओ नित्यानंद गुप्ता आदि अपने ड्यूटी पर नहीं थे। जिससे अस्पताल में आये प्रसूति मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए भटकते रहें। एएनसी कैंप में अपना जांच कराने आयी प्रसूति सुधा देवी, सुशीला देवी, शोभा देवी ,कौशल्या देवी आदि ने बताया कि हम लोग एएनसी कैंप में सुबह 9:00 बजे ही पहुंचे अस्पताल पहुंच गये। लेकिन 11:00 बजे तक यहां कोई जांच करने वाला नहीं है। डॉक्टर और कर्मियों के नहीं रहने से मरीजों को और उनके अभिभावकों में खासी नाराजगी देखी गयी ।वहीं इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 11:00 बजे तक डॉक्टर और कर्मियों के नदारद रहने की जांच करायी जायेगी। जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई तय है।

See also  एम्बिसन कोचिंग सेंटर में मैट्रिक छात्राओं की विदाई समारोह आयोजित
Advertisement Advertisement

Categories