यूजीसी न्यू एक्ट के समर्थन में ऑल इंडिया ओबीसी का कैंडल मार्च

Posted by

जिशान अहमद | नरकटियागंज

ऑल इंडिया ओबीसी नरकटियागंज शाखा द्वारा यूजीसी न्यू एक्ट के समर्थन में बुधवार की देर शाम कैंडल मार्च निकालकर कर्मचारियों एवं आम लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए यूजीसी अधिनियम को देश के शैक्षणिक ढांचे को सशक्त करने वाला कदम बताया। कैंडल मार्च का नेतृत्व शाखा सचिव अवधेश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि यूजीसी न्यू एक्ट ओबीसी, एससी-एसटी, महिला एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के हित में है। यह अधिनियम शिक्षा में समान अवसर, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। उन्होंने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि यूजीसी एक्ट को बिना किसी छेड़छाड़ के पूर्ण रूप से लागू किया जाए, ताकि सभी वर्गों को इसका समुचित लाभ मिल सके। मार्च के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नए यूजीसी अधिनियम से उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और पिछड़े व वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर कर्मचारियों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर अधिनियम के समर्थन में नारे भी लगाए।

See also  Bihar news : दो दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से उमस भरी गर्मी में तड़प रहे लोग

कैंडल मार्च में संगठन के अध्यक्ष सोनू कुमार, चंदन कुमार यादव, अजय कुमार गुप्ता, अजीत कुमार, सुनील कुमार कुशवाहा, अमित कुमार सहित लगभग सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

See also  सरस्वती पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल को लेकर प्रशासन अलर्ट
Advertisement Advertisement Advertisement