कोलंबिया में विमान हादसा: आसमान में टूटा संपर्क, जंगलों में मिली मौत की खामोशी

Posted by

इंटरनेशनल डेस्क।

कोलंबिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार से लापता Beechcraft 1900 विमान के क्रैश होने की पुष्टि हो गई है। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। कोलंबियाई अधिकारियों और बचाव दलों ने दुर्गम इलाके से विमान का मलबा बरामद कर लिया है, लेकिन किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को बचाया नहीं जा सका। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विमान में 13 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे। मृतकों में कोलंबियाई संसद (चेंबर ऑफ डेप्युटीज) के एक सदस्य और आगामी चुनावों के एक उम्मीदवार का नाम भी शामिल है, जिससे यह हादसा केवल मानवीय ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी बेहद संवेदनशील बन गया है।

See also  SIR पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद अभिषेक बनर्जी का दावा, ‘बंगाल में भाजपा का खेल खत्म’

लैंडिंग से 11 मिनट पहले टूटा संपर्क

कोलंबियाई विमानन अधिकारियों और सरकारी एयरलाइन SATENA के मुताबिक, फ्लाइट नंबर NSE 8849 ने बुधवार सुबह 11:42 बजे कुकुटा (Cúcuta) शहर से उड़ान भरी थी। विमान कोलंबिया और वेनेजुएला की सीमा के पास अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा था, तभी लैंडिंग से महज 11 मिनट पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क अचानक टूट गया।
इसके बाद विमान रडार से पूरी तरह गायब हो गया। संपर्क टूटते ही हड़कंप मच गया और तुरंत बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

कैटटुम्बो के जंगलों में मिला मलबा

काफी प्रयासों के बाद विमान का मलबा कैटटुम्बो (Catatumbo) क्षेत्र में मिला। यह इलाका दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और खराब मौसम के लिए कुख्यात माना जाता है। इन्हीं कठिन परिस्थितियों के कारण राहत और खोज अभियान में बचाव दलों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।जब मलबे तक पहुंचा गया, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। जंगलों के बीच बिखरा विमान का ढांचा और पसरी खामोशी इस त्रासदी की गवाही दे रही थी।

See also  ब्रह्मांड में 9 महीने का अंधेरा, रहस्यमय बादल ने निगल ली तारे की रोशनी

हादसे की वजह अभी रहस्य

कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी के जांचकर्ता अब दुर्घटनास्थल और विमान के मलबे की गहन जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा तकनीकी खराबी, खराब मौसम या किसी अन्य कारण से हुआ। प्रशासन की ओर से फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी। यह हादसा कोलंबिया के लिए एक बड़ी राष्ट्रीय त्रासदी माना जा रहा है। खासकर इसलिए क्योंकि इसमें आम नागरिकों के साथ-साथ एक राजनीतिक प्रतिनिधि और चुनावी उम्मीदवार की भी जान चली गई। इस दुर्घटना ने न सिर्फ कई परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। आसमान में टूटा संपर्क, जंगलों में मिला मलबा और बुझ गईं 15 जिंदगियां, यह हादसा कोलंबिया के इतिहास में एक दर्दनाक अध्याय बनकर दर्ज हो गया है।

See also  SIR पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद अभिषेक बनर्जी का दावा, ‘बंगाल में भाजपा का खेल खत्म’
Advertisement Advertisement

Categories