Bihar news : जीबीएम कॉलेज में योग और ध्यान शिविर का समापन, छात्राओं ने सीखा तनावमुक्त जीवन का मंत्र

Posted by

–

 

यस बिहार | गया

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय ध्यान एवं योग शिविर का सफल समापन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), सेहत केंद्र और सहज योग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर के अंतिम दिन योग प्रशिक्षिकाओं सुषमा विजयवर्गीय, मीता आर. भूटिया, मंगल रावत और विद्या क्षीरसागर ने ध्यान, एकाग्रता और कुंडलिनी जागरण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि योग और ध्यान के माध्यम से मानसिक तनाव से मुक्ति पाकर व्यक्ति आत्मिक शांति और संतुलन प्राप्त कर सकता है।

See also  Bihar news : नाबालिग के साथ हुआ रेप, मुख्य अभियुक्त सहित सहयोगी को पुलिस ने पकड़ा

प्रशिक्षकों ने सातों चक्रों—मूलाधार, स्वाधिष्ठान, नाभि, अनाहत, विशुद्धि, आज्ञा और सहस्रार—के प्रभाव और उनके माध्यम से व्यक्तित्व विकास की प्रक्रिया को सरल ढंग से समझाया। सुषमा विजयवर्गीय ने जीवन में वर्तमान में जीने और नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागने पर जोर दिया।

See also  Bihar news : बाल विवाह रोकने को लेकर अक्षय तृतीया पर चला विशेष अभियान, अरेराज व ढाका में शपथ व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी और सेहत केंद्र की नोडल ऑफिसर डॉ. प्रियंका कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रधानाचार्या ने भविष्य में भी छात्राओं के लिए ऑनलाइन योग सत्र जारी रखने की बात कही और सभी को नियमित योग करने की सलाह दी।

See also  Bihar news: बहन के घर शादी में इमली घोंटकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत।

शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं, शिक्षकों और कर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास के जरिए कठिन परिस्थितियों में भी खुद को शांत और सकारात्मक बनाए रखने के उपाय सीखे। अंत में डॉ. रश्मि ने धन्यवाद ज्ञापन किया और बताया कि शिविर का आयोजन आंतरिक परीक्षाओं के बाद संध्या समय में किया गया था।

Advertisement Advertisement Advertisement