Bihar news : पटना में “आशा दीप पुनर्वास संस्थान” का शैक्षणिक भ्रमण, मनोविज्ञान के छात्रों को मिला व्यावहारिक अनुभव

Posted by

–

यस बिहार | गया

जगजीवन महाविद्यालय, गया के एम.ए. मनोविज्ञान (सेमेस्टर-2 एवं सेमेस्टर-4) के छात्र-छात्राओं द्वारा पटना स्थित “आशा दीप पुनर्वास संस्थान” का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। यह दल 11 अप्रैल की सुबह 7 बजे नॉन एसी बस से पटना के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान के समय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सत्येंद्र प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को पुनर्वास प्रक्रिया, रोगी देखभाल और व्यावहारिक मनोवैज्ञानिक हस्तक्षेपों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था। संस्थान पहुंचकर विद्यार्थियों ने वहां कार्यरत मनोवैज्ञानिकों, थेरेपिस्टों और अन्य स्टाफ से संवाद किया। उन्हें पुनर्वास तकनीकों, उपचार पद्धतियों और विशेष आवश्यकताओं वाले व्यक्तियों के प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

See also  Bihar news : गौनाहा के ठोरी चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, एसएसबी जवान पर युवक से मारपीट का आरोप

छात्रों को केस स्टडी, थेरेपी डेमोंस्ट्रेशन और मरीजों की देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को भी समझाया गया। इस दौरान उन्होंने अपने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर प्राप्त किया, जिससे पुनर्वास क्षेत्र के प्रति उनकी समझ और अधिक गहरी हुई।

See also  Bihar news : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर भोजपुरी अभिनेता विवेक मिश्रा (भूषण बाबा) ने दी बधाई

भ्रमण में मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुरानी, सहायक प्राध्यापक डॉ. राजीव रंजन तथा अंग्रेज़ी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. शोभा भी मौजूद रहीं। उनके मार्गदर्शन में सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

शैक्षणिक भ्रमण के बाद सभी छात्र-छात्राएं 11 अप्रैल की देर रात गया वापस लौट आए। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सत्येंद्र प्रजापति ने इस भ्रमण में शामिल ऋतिक कुमार गिरि, मनीष कुमार शर्मा, रेणु कुमारी, सोनाली कुमारी, मणि शंकर पाठक, पूजा कुमारी, अभिनव कुमार, धनंजय चौधरी, उमेश कुमार सहित सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  Bihar news : उत्कर्ष कोचिंग सेंटर ने प्रखंड टॉपर ओसामा खान को किया सम्मानित
Advertisement Advertisement Advertisement