,

Bihar news : इनरवा में एसएसबी का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 350 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

Posted by

जिशान अहमद | मैनाटाड़ 

मैनाटाड़ प्रखंड के ग्राम इनरवा स्थित उच्चतर +2 माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया। शिविर का नेतृत्व कमांडेंट चिकित्सा डॉ. निशी कांत ने किया। उनके साथ चिकित्सा टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लगभग 350 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां निःशुल्क प्रदान कीं। जांच के दौरान मरीजों में सामान्य रोगों के साथ-साथ मौसमी बीमारियां जैसे बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम और त्वचा संबंधी फंगल संक्रमण की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इसके अलावा विद्यालय के बच्चों की भी स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें कई बच्चों में खून की कमी एनीमिया, खांसी और पेट दर्द जैसी समस्याएं पाई गईं, जिनका मौके पर ही उपचार किया गया। शिविर में रक्तचाप और मधुमेह की भी जांच की गई, जिसमें कई लोगों में उच्च रक्तचाप और शुगर के लक्षण पाए गए। सभी मरीजों को उचित सलाह और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

See also  Bihar news : एएनसी कैंप में चिकित्सक और कर्मियों के न रहने से भटकते रहे मरीज और उनके परिजन

इस दौरान 47वीं वाहिनी के डी समवाय, इनरवा से सहायक कमांडेंट उत्तम कुमार घोष एवं उनकी टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही। साथ ही सामान्य आरक्षी गुमान सिंह, हरेंद्र कुमार और बुनी लाल यादव सहित अन्य जवानों ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही, जिसमें अनुमंडल सरपंच संघ अध्यक्ष सरपंच इनेश गिरि, प्रधानाचार्य अशोक राम, मुकेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल की इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलती है और समय पर इलाज उपलब्ध हो पाता है।

See also  बेतिया जीएमसीएच में फिर बवाल, इंटर्न डॉक्टरों पर युवक की पिटाई का आरोप, सुरक्षा पर उठे सवाल
Advertisement Advertisement Advertisement