,

Bihar news : लौरिया में खिड़की काटकर 3 घरों में बड़ी चोरी, CCTV में कैद पेशेवर गिरोह

Posted by

यस बिहार | लौरिया

पूर्व प्रमुख और पूर्व प्राचार्या के घर निशाने पर, 15 से 50 लाख तक के नुकसान की चर्चा; साढ़े तीन घंटे तक घर खंगालते रहे चोर

लौरिया थाना क्षेत्र के यदु राय के बरवा गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर एक के बाद एक तीन घरों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा दो अन्य घरों में भी ताला तोड़कर घुसने की कोशिश की गई, लेकिन सुबह होने के कारण चोर सफल नहीं हो सके।

चोरों के निशाने पर पूर्व प्रखंड प्रमुख संगीता देवी, एमजेके कॉलेज की पूर्व प्राचार्या प्रभा और ज्योति राय का घर रहा। जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रमुख के घर से सोने-चांदी के जेवरात समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिए गए। प्रमुखपति ने करीब 15 लाख रुपये की चोरी की पुष्टि की है, जबकि स्थानीय सूत्र कुल नुकसान 50 लाख रुपये से अधिक बता रहे हैं।

See also  Bihar news: भीषण सिलेंडर विस्फोट धमाके से मची चीख-पुकार, एक दर्जन झुलसे, तीन की हालत नाजुक।

बताया जाता है कि चार युवक, जिनकी लंबाई करीब 6 फीट थी, चेहरे को ढंककर रात करीब 1:51 बजे घर में घुसे और 2:23 बजे तक पूरे घर की तलाशी लेते रहे। इस दौरान उन्होंने एक कमरे का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। चोरों की पूरी गतिविधि घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

See also  Bihar news: सिकटा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई 34.5 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

इसके बाद चोरों ने पूर्व प्राचार्या प्रभा के घर में घुसकर अलमारियां तोड़ीं, हालांकि जिस कमरे में परिजन सो रहे थे, वहां प्रवेश नहीं कर सके। वहीं ज्योति राय के घर में भी ताला काटकर पूरे घर की तलाशी ली गई। वे इन दिनों अपने पुत्र के पास अमेरिका में हैं।

घटना के दौरान चोरों ने कुंदन राय के घर में भी प्रवेश किया, जबकि पूर्व पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय के घर में घुसने का प्रयास परिजनों की आहट से विफल हो गया।

शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

See also  Bihar news : फर्जी नंबर प्लेट का खेल! दूसरे की बाइक चला रहा कोई और, चालान भर रहे असली मालिक — प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

एक ही रात में कई प्रतिष्ठित परिवारों के घरों में हुई इस बड़ी चोरी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। चोरों के तरीके और दुस्साहस को देखते हुए उनके पेशेवर गिरोह होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement Advertisement Advertisement