,

Bihar news : गौनाहा के मटिहानी में मिश्रा ट्रेडर्स का हुआ भव्य उद्घाटन।

Posted by

–

यस बिहार | गौनाहा अजमेर आलम 

प्रतिष्ठान से 5 किलोमीटर की दूरी तक कोई भी सामग्री पहुंचाने का नहीं लगेगा भाड़ा : प्रोप्राइटर राजा मिश्रा

गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत स्थित मटिहानी में गुरुवार को मिश्रा ट्रेडर्स का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई। इसके उपरांत माधोपुर मुखिया मंजुला मिश्रा ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मिश्रा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर रवि कुमार मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। आगे उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्रवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर खोला गया है।और प्रतिष्ठान से 5 किलोमीटर की दूरी तक कोई भी सामग्री पहुंचाने का भाड़ा मेरे द्वारा नहीं लिया जाएगा।वही इसको लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। वही इस प्रतिष्ठान में उच्च गुणवत्ता वाले भवन निर्माण सामग्री गिट्टी , बालू,सरिया,सीमेंट एवं खाद के अलावा पेंट तथा पोलंबर टंकी आदि उपलब्ध रहेंगे। प्रतिष्ठान के खुलने से ग्रामीणों को अब आवश्यक सामग्री के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। एडवोकेट कृष्णा महतो ने कहा कि ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। समारोह में पहुंचे अतिथियों ने प्रोपराइटर की पहल की सराहना करते हुए आगे बढ़ने की कामना की। भव्य उद्घाटन के साथ क्षेत्र में विकास और सुविधाओं की नई उम्मीद जगी है।वही इस मौके पर विनोद मिश्रा, शंकर साह, भिखारी खान, मनोज यादव, पूनम शर्मा, सोनू मिश्रा, वीरेंद्र काजी, रामेश्वर शर्मा, बलिराम शर्मा, उदय शर्मा सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

See also  Bihar news : रेड क्रॉस गया ने डॉ. विजय करण को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, असमय निधन से गहरा शोक
Advertisement Advertisement Advertisement