,

Bihar news : ट्रेन से कटकर कर महिला की हुई मौत , नहीं हुई पहचान।

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़

रक्सौल नरकटियागंज रेलवे खंड में पुरूषोत्तमपुर हाल्ट के पास मालट्रेन से कटकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी है ।हालांकि मृत वृद्ध महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है ।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन सुबह पौने नौ बजे बजे रक्सौल से नरकटियागंज की तरफ मालट्रेन जा रही थी। पुरूषोत्तमपुर हाल्ट के पास मालट्रेन के पहुचते ही उक्त वृद्ध महिला रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन के चपेट में आ गया । जिससे उसकी मौके पर कटकर मौत हो गयी। घटना होते ही लोगों की काफी संख्या में हाल्ट पर भीड़ उमड़ पड़ी। मृत वृद्ध महिला की पहचान अभी नहीं हो पाया है। घटना के बाद माल ट्रेन पंद्रह बीस मिनट से ज्यादा रूकी रही‌। जिससे बेतिया मैनाटाड़ मुख्य पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। वही पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि ट्रेन से कटकर मरी महिला की उम्र लगभग साठ सत्तर वर्ष के बीच होगा।मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है।

See also  Bihar news : बाल विवाह रोकने को लेकर अक्षय तृतीया पर चला विशेष अभियान, अरेराज व ढाका में शपथ व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Advertisement Advertisement Advertisement