Bihar news : किसानों का फार्मर आईडी का काम मिशन मोड में , 35% किसानों का बना आईडी

Posted by

यस बिहार | मैनाटाड़ 

मैनाटाड़ प्रखंड के सोलह पंचायतों में किसानों का फार्मर आईडी और केवाईसी करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। विगत दो फरवरी से प्रखंड के 16 पंचायतों में युद्ध स्तर पर बन रहे किसान फार्मर आईडी और रजिस्ट्रेशन का काम शुक्रवार तक चलेगा। बीडीओ दीपक कुमार ,बीएओ रमेश कुमार गुप्ता, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सौरभ कुमार के द्वारा लगातार कैंपो का निरीक्षण कर कृषि कर्मियों और प्रतिनियुक्त कर्मियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है। बीएओ श्री गुप्ता ने बताया कि प्रखंड में अब तक 35% किसानों का फॉर्म आईडी बन चुका है ।साथ ही 16 पंचायत में जीविका कर्मियों को भी निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्रों में किसानों को जागरुक कर फार्मर आईडी और रजिस्ट्रेशन करवाये। ताकि उन्हें सरकार के द्वारा दी जाने वाले सभी योजनाओं का लाभ आने वाले दिनों में मिल सके। उधर प्रखंड कार्यालय में 28 शिक्षकों का प्रतिनियोजन कर किसानों को लगातार फोन घुमाया जा रहा है। ताकि किसान ससमय अपना फार्मर आईडी बनवा सके।

See also  Bihar news : पेड़ से गिरा 6 साल का मासूम, गंभीर हालत में जीएमसीएच रेफर
Advertisement Advertisement Advertisement