Bihar news : मैनाटाड़ मे आगामी 15 फरवरी से जनता ट्रॉफी सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़ 

मैनाटांड़ स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के जोश और रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। आगामी 15 फरवरी से जनता ट्रॉफी सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह टूर्नामेंट न सिर्फ मनोरंजन का जरिया बनेगा, बल्कि ग्रामीण व शहरी इलाकों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर भी देगा। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान कई स्थानीय टीमों को प्रतिस्पर्धा का मंच मिलेगा, जिससे क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सीतामढ़ी और बीरगंज की टीमों के बीच खेला जाएगा, जबकि 1 मार्च को फाइनल मैच के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि खेल के माध्यम से युवाओं को नशा व असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने और सकारात्मक दिशा देने का यह एक सशक्त प्रयास है। स्थानीय दर्शकों के लिए भी यह टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों से भरपूर रहने वाला है।

See also  Bihar news : तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर गया में जश्न, टावर चौक पर उमड़ा उत्साह
Advertisement Advertisement Advertisement