,

Bihar news : विद्यालय में मिली अनियमितता को ले बीईओ ने प्रधान शिक्षक से पूछा स्पष्टीकरण

Posted by

–

 

यस बिहार | मैनाटाड़ 

मैनाटाड़ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मधुरी अतिरिक्त के प्रधान शिक्षक लाल बाबू मिश्र से विद्यालय में मिले अनियमितताओं को लेकर बीईओ नीरज कुमार ने जवाब तलब किया है। बीईओ ने अपने पत्रांक 114 के द्वारा प्रधान शिक्षक श्री मिश्र से पत्र निर्गत कहा है कि विगत पांच फरवरी को आपके विद्यालय का दिन के साढ़े बारह बजे औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें उपस्थित छात्रों हेतु मध्यान भोजन नहीं बन रहा था ।आपके विद्यालय से सम्बद्ध प्राथमिक विद्यालय नकछेद बहुअरवा के द्वारा ही प्राथमिक विद्यालय मधुरी के छात्रों को मध्याह्न भोजन कराया गया। प्रधान शिक्षक औचक निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाये गये। वही रखरखाव मद की राशि से कोई भी कार्य नहीं हुआ है। जबकि समग्र अनुदान की राशि से केवल ट्रंक एवं बजा खरीदा गया है। जो आपके कृत्य घोर मनमानेपन, अनियमित, स्वेच्छाचारिता, कर्तव्यहीनता एवं सरकारी राशि के गवन का द्योतक है ।बीईओ ने पत्र प्राप्ति के साथ ही अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन करना बाध्यता हो जायेगी। साथ ही बीईओ ने तत्काल प्रभाव से निरीक्षण तिथि का वेतन भी स्थगित कर दिया है।

See also  Bihar news : मैनाटाड़ मे आगामी 15 फरवरी से जनता ट्रॉफी सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
Advertisement Advertisement Advertisement