,

Bihar news: सिकटा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई 34.5 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

Posted by

–

 

यस बिहार | सिकटा

भारत-नेपाल सीमा से सटे सिकटा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चरस बरामद की है। सशस्त्र सीमा बल और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात शिकारपुर शेरवा टोला के पास छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामाज्ञा यादव (45 वर्ष), पिता शंकर प्रसाद, ग्राम बेहरा तथा जनक लाल पटेल (55 वर्ष), ग्राम बेहरी थाना सिकटा, जिला पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है। अपर थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने बताया कि एसएसबी और पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से सिकटा के रास्ते बाइक पर सवार दो व्यक्ति भारी मात्रा में चरस लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर शिकारपुर शेरवा टोला में जवानों की तैनाती की गई। कुछ देर बाद एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई।

See also  Bihar news : बेलवाडीह माई स्थान में साधु समागम और अखंड रामायण पाठ का आयोजन 

तलाशी के दौरान बाइक पर लदे बैग से 24 पैकेट में कुल 34.5 किलो चरस बरामद की गई। दंडाधिकारी के रूप में मौजूद एसएसबी के सहायक कमांडेंट अविनाश पटेल की उपस्थिति में जब्त मादक पदार्थ का तौल कराया गया, जिसमें वजन 39.5 किलो पाया गया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 87.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में सहायक कमांडेंट अविनाश पटेल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष निधि कुमारी, सच्चिदानंद सिंह, नार्दन प्रसाद सहित एसएसबी के इंस्पेक्टर एवं जवान शामिल रहे। सीमा क्षेत्र में लगातार बढ़ती तस्करी की घटनाओं के बीच इस बड़ी बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियों की अहम सफलता माना जा रहा है।

See also  Bihar news: टावर चौक पर BJP कार्यकर्ताओं का जश्न, झाल मुड़ी खिलाकर मनाई बंगाल जीत की खुशी
Advertisement Advertisement Advertisement