Bihar news : आरा में बाइक सवार अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Posted by

–

यस बिहार | आरा 

आरा भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को कानून को चुनौती देते हुए एक युवक को ताबड़तोड़ गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे पूरा मामला भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के मौला बाग से जुड़ा बताया जा रहा है जहां की पूर्व के विवाद को लेकर अपने घर के समीप किराना दुकान के पास खड़े युवक को बुलेट सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मार दी घायल युवक आदर्श कुमार सिंह पिता शत्रुघ्न सिंह मौला बाग का निवासी बताया जा रहा है वहीं युवक को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है जहां की उसका इलाज चल रहा है वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय नवादा थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है इस संदर्भ में नवादा थाना अध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि युवक को गोली लगी है अस्पताल में भर्ती कराया गया है और परिवार वालों से बातचीत कर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है वहीं युवक का इलाज कर रहे सर्जन डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि उसकी छाती में गोली लगी हुई है ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और गोली निकाल दिया गया है लेकिन युवक की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है

See also  Bihar news: बहन के घर शादी में इमली घोंटकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत।
Advertisement Advertisement Advertisement