,

Bihar news : होली में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध,कानून का उल्लंघन करने वाले जायेंगे जेल

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़

होली पर्व को सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए मैनाटाड़ थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इस मौके पर थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने मौजूद सभी प्रबुद्ध जनों और जनप्रतिनिधियों से होली पर्व को भाईचारा और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली के मौके पर हुड़दंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शराब पीने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। कहीं भी शराब पीने और धंधेबाजो की सूचना पुलिस को दे। तुरंत पुलिस कारवाई कर वैसे लोगों को गिरफ्तार करेगी। वहीं होलिका दहन के दिन भी शांति बनाये रखने पर बल दिया गया।डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध हैं। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तय है ‌। होली के दिन अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर कार्रवाई होगी।मोटर व्हैकिल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।बैठक में मौजूद प्रबुद्ध लोगों से होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग की अपील की गयी। मौके पर कृष्णा प्रसाद ,ऐनुलहक अंसारी,जिप सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश्वर प्रसाद, मुखिया महमद नेजामुद्दीन,विपीन मिश्रा,रौशन भारती , सरपंच अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें।

See also  Bihar news : इनरवा पंचायत में नल-जल योजना की खुली पोल, 60 घरों तक नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Advertisement Advertisement Advertisement