,

Bihar news : सीएम के राज्यसभा जाने से मैनाटाड़ में भावुक हुये जदयू कार्यकर्ता

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़ 

सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने से पैदा हुई सियासी हलचलों ने जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भावनाओं का सैलाब ला दिया है। शनिवार को मैनाटाड़ में जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में एकत्रित हुये जदयू कार्यकर्ताओं के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था कि वे इस घटनाक्रम से बेहद दुखी और बेचैन हैं। कई समर्थक कह रहे हैं कि उन्होंने अपने नेता को हमेशा बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में ही देखा है और आगे भी उसी रूप में देखना चाहते हैं।क‌ई कार्यकर्ता हाथ जोड़कर अपने नेता से बिहार न छोड़ने की अपील कर रहे थे, तो कोई भावुक होते हुये कह रहा था कि वे राज्यसभा अभी न जायें। कार्यकर्ताओं मेंमाहौल ऐसा था मानो किसी अपने के दूर जाने की खबर ने सभी को भीतर तक हिला दिया हो। समर्थकों की आंखों में आंसू और आवाज में भावनाएं साफ बता रही थीं कि उनके लिए यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा मामला बन गया है। कार्यकर्ताओं का एक ही मांग कि अभी पांच साल तक सीएम के पद पर नीतीश कुमार ही रहें। मौके पर प्रदीप पटेल,रौशन भारती, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज पटेल, व्रजेश मेहता,जवाहर पटेल, नारायण प्रसाद,बिहारी यादव,उमेश भारती आदि मौजूद रहें।

See also  Bihar news : मैनाटाड़ अंचल में जनता दरबार, फरियादियों की रही भीड़
Advertisement Advertisement Advertisement