,

Nepal News : पर्सा जिले की चारों सीटों पर राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के उम्मीदवार विजयी, देशभर में बढ़त का दावा

Posted by

राजन बानिया | बीरगंज

नेपाल में हाल ही में सम्पन्न हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव का मतदान 5 मार्च को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इसके बाद शनिवार तक देशभर में मतगणना जारी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (घंटी छाप) को कई क्षेत्रों में बढ़त और जीत मिलने की खबर सामने आई है।पर्सा जिले के क्षेत्र संख्या 1 में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के उम्मीदवार बुद्धि प्रसाद पन्त (हरि पन्त) ने 27,274 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं क्षेत्र संख्या 2 से पार्टी के उम्मीदवार सुशील साह कानु ने 30,740 मत हासिल कर विजय प्राप्त की।

See also  Nepal News : नेपाल में सड़क हादसा, पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 यात्रियों की मौत

इसी तरह क्षेत्र संख्या 3 में पार्टी के उम्मीदवार रामाकांत चौरसिया करीब 24 हजार मत प्राप्त कर विजयी हुए। जबकि क्षेत्र संख्या 4 में टेक बहादुर शाक्य ने 26,057 मत हासिल कर जीत दर्ज की।

See also  Nepal News : बीरगंज मेन रोड चौड़ीकरण का काम शुरू, पांच जगहों से एक साथ चल रहा अभियान

बताया जा रहा है कि देशभर में भी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी को उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार पार्टी को लगभग 40 से अधिक सीटों पर जीत मिल चुकी है, जबकि करीब 110 सीटों पर बढ़त होने का दावा किया जा रहा है।

See also  Bihar news : आज मध्य रात्रि से 72 घंटे नेपाल सीमा रहेगा सील, चौकसी बढ़ी

चुनाव परिणामों के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में समर्थकों द्वारा जीत की खुशी मनाई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यही रुझान जारी रहे तो नेपाल में नई सरकार के गठन की तस्वीर जल्द साफ हो सकती है।

Advertisement Advertisement Advertisement