Bihar news : खादी और खाकी की जोड़ी का वीडियो वायरल, सड़क पर सोते नजर आए चौकीदार और पंचायत समिति सदस्य

Posted by

–

यस बिहार | वैशाली 

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से खादी और खाकी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक तरफ खाकी जमीन पर गिरा हुआ नजर आ रहा है तो दूसरी ओर खादी उसे उठाने की कोशिश करता दिख रहा है। कुछ देर बाद खुद खादी भी सड़क पर सोया हुआ दिखाई देता है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला लालगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में लालगंज थाना क्षेत्र के चौकीदार अशोक कुमार सड़क पर सोए हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पंचायत समिति सदस्य विनय राय उन्हें उठाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे दृश्य में पंचायत समिति सदस्य खुद भी सड़क पर सोए हुए नजर आते हैं।

See also  Bihar news : संदिग्ध मौत ने छीनी दो जिंदगियां, महिला सिपाही और उसके अजन्मे बच्चे की कहानी ने झकझोरा दिल

वीडियो देखने के बाद यह साफ तौर पर प्रतीत होता है कि दोनों किसी नशे के प्रभाव में हैं। हालांकि उन्होंने शराब का सेवन किया है या किसी अन्य नशीले पदार्थ का, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन वायरल वीडियो ने खादी और खाकी की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

See also  मैनाटाड़ में महीनों बाद आधार सेंटर हुआ पुनः चालू, लोगों को मिली बड़ी राहत

गौरतलब है कि चौकीदार के कंधों पर पंचायत क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों की सूचना देने की जिम्मेदारी होती है। वहीं जनप्रतिनिधि के रूप में पंचायत समिति सदस्य पर अपने क्षेत्र की जनता को सही दिशा देने की जिम्मेदारी रहती है। लेकिन वायरल वीडियो में दोनों ही सड़क पर सोते हुए नजर आ रहे हैं, जो चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो लालगंज थाना क्षेत्र के न्यू बायपास मोड़ के पास का है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वही इस संदर्भ में लालगंज सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि उन्होंने लालगंज थाना अध्यक्ष को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही है दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

See also  Bihar news : नैली में 300 बीघा गेहूं राख, सरबहदा में फायर ब्रिगेड की मांग तेज
Advertisement Advertisement Advertisement