Bihar news : गया शहर में 55 करोड़ की सीसीटीवी व ट्रैफिक लाइट योजना को मंजूरी, विरोध पर भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

Posted by

–

यस बिहार |  गया

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से गया शहर में सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक लाइट लगाने की बहुप्रतीक्षित योजना को स्वीकृति मिल गई है। यह योजना बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के प्रयासों से सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से लागू की जा रही है।
इस योजना के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही गया नगर निगम परिसर में एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। यह योजना लंबे समय से व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों की प्रमुख मांग रही है।

See also  Bihar news : बगहा में संदिग्ध हालात में किन्नर की मौत, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

हालांकि, कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा इस जनहितकारी योजना का विरोध किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), गया जिला ने कड़ी नाराजगी जताई है। भाजपा नेताओं ने इसे शहर के विकास में बाधा डालने वाला कदम बताते हुए इसकी घोर निंदा की है।
भाजपा जिला पदाधिकारियों और नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जब गया शहर के हित में एक आधुनिक और महत्वपूर्ण योजना लागू की जा रही है, तब उसका विरोध यह दर्शाता है कि कुछ जनप्रतिनिधि विकास कार्यों को प्रभावित करना चाहते हैं।

See also  Bihar news : पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में विधानसभा पोर्टिको में कांग्रेस का प्रदर्शन, अभिषेक रंजन की टी-शर्ट बनी सियासी संदेश का प्रतीक

इधर, गया चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत विभिन्न व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और बुद्धिजीवियों ने भी इस योजना के समर्थन में आवाज उठाई है और विरोध पर नाराजगी जाहिर की है। सभी ने एक स्वर में मांग की है कि योजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
भाजपा गया जिला ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण योजना को बिना किसी बाधा के शीघ्र पूरा कराया जाए और विकास कार्यों में रुकावट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

See also  Bihar news : मैनाटाड़ में गैस आपूर्ति चरमराई, कालाबाजारी के आरोप 
Advertisement Advertisement Advertisement