,

Bihar news : चनपटिया व मझौलिया में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति पर विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Posted by

–

यस बिहार | बेतिया 

चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिषेक रंजन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर चनपटिया एवं मझौलिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर उन्हें बधाई एवं धन्यवाद दिया। विधायक ने इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

See also  Bihar news : आरा में बाइक सवार अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग उठ रही थी। जनभावनाओं और विद्यार्थियों की जरूरतों को देखते हुए उनके लगातार प्रयास एवं आग्रह के बाद दोनों प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

See also  Bihar news : इनरवा में एसएसबी का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 350 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने चनपटिया नगर की आधारभूत समस्याओं, सड़क निर्माण, जलनिकासी व्यवस्था, शिक्षा एवं अन्य जनहित से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया तथा आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही। विधायक ने कहा कि चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

See also  West Bengal News : बागडोगरा एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति के अपमान का लगाया आरोप
Advertisement Advertisement Advertisement