Bihar news : रामनवमी शोभायात्रा की ऐतिहासिक सफलता पर 12 अप्रैल को भव्य सम्मान समारोह, कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

Posted by

–

यस बिहार | गया

रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति, गयाजी द्वारा 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को गया कॉलेज एकता परिसर सभागार में पूर्वाह्न 11:00 बजे भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

See also  Bihar news : घर से निकले दो नाबालिग बच्चे तीन घंटे में सकुशल बरामद

इस समारोह में शोभायात्रा को सफल, अनुशासित और भव्य बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।

मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। इस वर्ष गया में जिस अनुशासन और भव्यता के साथ शोभायात्रा संपन्न हुई, वह सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। यह सम्मान समारोह उन्हीं समर्पित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है।

See also  Bihar news : 72 घंटे के लिए इंडो नेपाल बार्डर सील,सीमा पर अलर्ट 

समिति के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

See also  Bihar news : होली पर्व को लेकर बेतिया पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण टीम का गठन, मॉक ड्रिल का किया गया अभ्यास
Advertisement Advertisement Advertisement