,

Bihar news : क्रिकेट खेलने के विवाद ने लिया बड़ा रूप, दो समुदायों में मारपीट, 5 आरोपी हिरासत में

Posted by

–

यस बिहार | नौतन 

पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया गांव में मामूली विवाद ने अचानक बड़ा रूप ले लिया, जहां दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 की सुबह करीब 11 बजे बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद खेत में चली जाने से फसल को नुकसान पहुंच गया। इसी बात को लेकर एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष की महिलाओं को चेतावनी दी, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

See also  Bihar news : गौनाहा के थरूवा टोला पिपरा में वार्षिक बाल मेला आयोजित, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

शाम करीब 5 बजे यह विवाद बढ़कर दोनों पक्षों के परिजनों और अन्य लोगों के बीच मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

See also  Bihar news: चनपटिया नगर पंचायत में करोड़ों के व्यय पर सवाल, कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने सदन में उठाया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय हो गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 और एसडीएम बेतिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। नौतन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं एहतियात के तौर पर इलाके में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

See also  बेतिया जीएमसीएच में फिर बवाल, इंटर्न डॉक्टरों पर युवक की पिटाई का आरोप, सुरक्षा पर उठे सवाल
Advertisement Advertisement Advertisement