,

Bihar news : बगहा में संदिग्ध हालात में किन्नर की मौत, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Posted by

–

यस बिहार | बगहा 

बगहा नगर के बगहा-दो स्थित वार्ड संख्या 9 के डुमावलिया मोहल्ला में एक 30 वर्षीय किन्नर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रेणु देवी के रूप में हुई है। वह किराए के मकान में रह रही थी और उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

See also  Bihar news : गढ़वा भोगाड़ी में तिथि भोज कार्यक्रम संपन्न, डीईओ ने दिया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शत-प्रतिशत मध्याह्न भोजन का संदेश

सूचना पर पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल को दे दी गई है। सूचना मिलते ही एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि मृतका पिछले तीन माह से चंदन कुमार सिंह के मकान में किराए पर रह रही थी। उसके बगल के कमरे में एक अन्य किन्नर लैला करीब छह माह से रह रही है। पास के ही एक कमरे में डायल 112 का एक पुलिसकर्मी भी रहता है, जो घटना की रात ड्यूटी पर था।

See also  Bihar news : लालगंज बाजार में प्लास्टिक बैन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

पुलिस मकान मालिक, पड़ोसियों और अन्य किरायेदारों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

See also  Bihar news : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्राओं का दल वाल्मीकिनगर का किया परिभ्रमण

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement Advertisement Advertisement