Bihar news : मगध विश्वविद्यालय में ‘महासंगम 2026’ की तैयारियां तेज, प्रथम एलुमनाई मीट को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

Posted by

–

यस बिहार  | बोधगया

मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में आयोजित होने वाले प्रथम एलुमनाई मीट ‘महासंगम 2026’ की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाना था।

इस दौरान कुलपति प्रो. एस.पी. शाही के नेतृत्व में कुलसचिव प्रो. बिनोद कुमार मंगलम, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. निभा सिंह, सीसीडीसी डॉ. संजय तिवारी तथा विश्वविद्यालय अभियंता ई. अशोक कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पंडाल निर्माण, मंच व्यवस्था, बैठने की सुविधा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा प्रबंध का बारीकी से निरीक्षण किया।

See also  Bihar news : बेतिया में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

कुलपति प्रो. एस.पी. शाही ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि यह एलुमनाई मीट पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे आपसी संवाद बढ़ेगा और विश्वविद्यालय के विकास को नई दिशा मिलेगी।

कुलसचिव प्रो. बिनोद कुमार मंगलम ने सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को तय समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

See also  Bihar news : पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ में बर्ड फ्लू की अशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट, सघन सैनिटाइजेशन अभियान शुरू

कार्यक्रम समन्वयक प्रो. निभा सिंह ने बताया कि ‘महासंगम 2026’ में देश-विदेश में कार्यरत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन, अनुभव साझा सत्र, सम्मान समारोह और नेटवर्किंग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे पूर्व और वर्तमान छात्रों के बीच मजबूत संबंध स्थापित हो सकें।

See also  रहस्यमय तरीके से कौओं की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत

सीसीडीसी डॉ. संजय तिवारी और अभियंता ई. अशोक कुमार ने निर्माण और तकनीकी कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी।

विश्वविद्यालय का यह पहला एलुमनाई महासंगम एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो संस्थान की गौरवशाली परंपरा को मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य के विकास कार्यों को नई दिशा देगा।

Advertisement Advertisement Advertisement