,

स्कूल समय में बच्चों से एमडीएम बनवाने के लकड़ी ढुलवाने का मामला आया सामने, वीडियो वायरल

Posted by

अजमेर आलम | गौनाहा

पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत बेलसंडी पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बेलसंडी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पढ़ाई-लिखाई के समय बच्चों से एमडीएम बनवाने के लिए लकड़ी ढोने का कार्य कराए जाने का आरोप लगा है। स्कूल ड्रेस में साइकिल पर लकड़ी ले जाते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8 बजे, जब स्कूल में कक्षाएं चलनी चाहिए थीं, उसी समय आधा दर्जन से अधिक बच्चों को साइकिल से लकड़ी ढोते हुए मुख्य सड़क पर देखा गया। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की और इसे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला बताया। लोगों का कहना है कि जहां बच्चों को शिक्षा दी जानी चाहिए, वहां उनसे इस तरह का काम कराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

See also  Bihar news: नेपाल के संसदीय चुनाव से पहले बॉर्डर पर हाई अलर्ट, 44वीं व 47वीं बटालियन सख्त

बताया जा रहा है कि यह कार्य विद्यालय की प्रधान शिक्षिका शैलजा कुमारी के निर्देश पर कराया जा रहा था। हालांकि मामला सामने आने और वीडियो वायरल होने के बाद प्रधान शिक्षिका ने अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि यह एक त्रुटि थी और भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं होगी। इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  बाइक में छुपा कर ला रहे लाखों रुपये के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Advertisement Advertisement Advertisement