,

Bihar news : इनरवा में मिर्च जैसा धुआं फैलने से हड़कंप, आंखों में जलन से लोग परेशान

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़

मैनाटाड़ प्रखंड के इनरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत इनरवा, खम्हियां, नगरदेही गांव में बुधवार को अचानक फैले धुएं और धुंध जैसे माहौल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। ग्रामीणों का कहना है कि हवा में मिर्च जैसा असर महसूस हो रहा है, जिससे आंखों में तेज जलन और चुभन हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही इलाके में धुंध जैसा दृश्य बना हुआ है और दृश्यता भी कम हो गई है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण फरहाद हुसैन, सरफराज आलम, नितेश कुमार, अतिरसुल अंसारी, रंजीत कुमार, ज्याउलहक मंसूरी, नेजामुद्दीन मंसूरी, अमिरहसन सहित कई लोगों ने बताया कि आंखों में मिर्च जैसा लग रहा है और सांस लेने में भी हल्की परेशानी महसूस हो रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आसपास कहीं कचरा या पराली जलने, या किसी रासायनिक धुएं के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जल्द जांच कराने और धुएं के स्रोत का पता लगाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो सके।वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सरेह मे गेहूं की पराली जलाया जा रहा है, जिसके कारण आंखों मे जलन महसूस हो रहा है।

See also  पति की हैवानियत से टूटी पत्नी, सूरत में जहर देकर की हत्या; बेतिया की रहने वाली है आरोपी
Advertisement Advertisement Advertisement