,

Bihar news : आठ दिनों से जला ट्रांसफार्मर, 36 गांवों में गहराया बिजली संकट

Posted by

–

 

यस बिहार | मैनाटाड़ 

मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के जीएसएस मैनाटाड़ अंतर्गत रामपुर फीडर का मुख्य बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर पिछले आठ दिनों से जला हुआ है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आठ पंचायतों के लगभग 36 गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उपभोक्ताओं को नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद से बिजली आपूर्ति बदहाल हो गई है। स्थिति यह है कि महज एक घंटे बिजली रहने के बाद कई-कई घंटों तक कटौती की जा रही है। लगातार बिजली की आंख-मिचौली से लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजली संकट के कारण पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य, छात्रों की पढ़ाई तथा छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

See also  Bihar news : गया शहर में 55 करोड़ की सीसीटीवी व ट्रैफिक लाइट योजना को मंजूरी, विरोध पर भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीण नेजामुद्दीन मंसूरी, तैमुलहक मंसूरी, नितेश कुमार, मोहन कुमार, आनंद मिश्रा, हरिकिशोर साह, रिकी साह एवं बुनिलाल साह ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्र में सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। इधर जेई देव ऋषि ने बताया कि जीएसएस मे रामपुर का मेन ट्रांसफार्मर जल गया है।हालांकि अल्टरनेटिव बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। लगभग 10 से 12 दिन परेशानी और उपभोक्ताओं को झेलनी होगी।

See also  Bihar news : इनरवा में एसएसबी का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 350 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज
Advertisement Advertisement Advertisement