,

Bihar news : नाबालिग के साथ हुआ रेप, मुख्य अभियुक्त सहित सहयोगी को पुलिस ने पकड़ा

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़ 

मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ रेप की घटना घटी है।घटना शुक्रवार के शाम का है।घटना की सूचना पीड़िता के पिता ने मैनाटाड़ पुलिस को दी। वहीं मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की गयी।उसके बाद वैज्ञानिक और तकनीकी आधार पर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य अभियुक्त और उसका सहयोगी जो दोनों नाबालिग ही है। नरकटियागंज से ट्रेन पकड़ कर अन्यत्र भागने के फिराक में है। तुरंत नरकटियागंज स्टेशन के पास छापेमारी कर मुख्य अभियुक्त और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया।घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने बताया है कि मैं शुक्रवार को यूपी के मुबारकपुर में दवा कराने गया था।घर पर मेरी पतोहु और मेरी सोलह वर्षीय बच्ची थी।अकेला पाकर गांव के ही तीन लड़के मेरी बच्ची का मुंह बांधकर घर के पीछे ले गये।

See also  Bihar news : बेतिया की अनोखी ने रच दिया इतिहास, बनी पंचायत की पहली फौजी बेटी

तीनों लड़कों में से एक लड़के ने मेरी बेटी के साथ गलत घटना को अंजाम दिया। उसके बाद तीनों लड़के भाग गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये दोनों नाबालिग लड़कों को विधि निरूद्ध किया गया है। वहीं फरार एक और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।जबकि नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है ‌। मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

See also  Bihar news : आरा में बाइक सवार अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल
Advertisement Advertisement Advertisement