,

Bihar news : महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में LIB की सदस्यता को लेकर दिखा उत्साह

Posted by

–

आकाश कुमार | बेतिया 

ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर जिला केंद्रीय पुस्तकालय में Let’s Inspire Bihar (LIB) अभियान से जुड़ने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। LIB की सदस्यता लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए। अभियान से जुड़े सदस्यों ने युवाओं और आम लोगों को शिक्षा, जागरूकता तथा सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी।

See also  Bihar news : बिहार विधानसभा में भाजपा सरकार पर अख्तरुल ईमान का तीखा हमला, छोटे मांस-मछली विक्रेताओं को लाइसेंस से छूट देने की मांग

कार्यक्रम के दौरान LIB के जिला कोऑर्डिनेटर अनुज सिंह और पवन सिंह सहित अजय यादव, सोनू यादव, पवन ओझा, शमसुद्दीन आलम, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को LIB के उद्देश्यों और बिहार के विकास को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अभियान से जुड़कर समाज में शिक्षा और जागरूकता का संदेश फैलाने की अपील की।

See also  Bihar news : एएनसी कैंप में लापरवाही को ले दो चिकित्सक सहित दस कर्मियों से जवाब-तलब

आयोजकों ने कहा कि पुस्तकालय में LIB की सदस्यता लेने के लिए लोगों का बढ़ता उत्साह अपने आप में सकारात्मक संकेत है। यह लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और बिहार के विकास को लेकर बढ़ती रुचि को दर्शाता है। LIB से जुड़े सदस्यों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना और एक शिक्षित, जागरूक एवं विकसित बिहार के निर्माण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोगों का लगातार मिल रहा समर्थन अभियान को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बिहार के विकास और सकारात्मक बदलाव के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

See also  Bihar news : प्रेम प्रसंग में भाभी की हत्या का आरोप, देवर ने थाने में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश
Advertisement Advertisement Advertisement