,

Bihar news : मैनाटाड़ अंचल में जनता दरबार, फरियादियों की रही भीड़

Posted by

यस बिहार | मैनाटाड़ 

मैनाटाड़ अंचल सभागार में शनिवार को भूमि विवाद संबंधी जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी आशीष आनंद ने की। मौके पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता, पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी आदि मौजूद रहें। मौके पर अंचल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आये लोगों की समस्याओं का आपसी सहमति से समाधान किया गया।सीओ आशीष आनंद ने बताया कि इस जनता दरबार में सात मामले आये। जिसमें छह मामलों को आपसी सहमति और समन्वय स्थापित कर हल किया गया। वही एक मामले को जांच में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य ग्रामीणों को त्वरित न्याय दिलाना है।उन्होंने जनता दरबार में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि अंचल संबंधी किसी भी कार्य के लिए वे सीधे उनसे मिल सकते हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और समस्याओं का शीघ्र निपटारा हो सकेगा।झगड़ा झंझट से किसी को लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि नुकसान तो अवश्य है।सीओ ने कहा कि कोई भी मामला हो,आप सभी उसे प्रशासन के समक्ष रखिये,उसका निष्पादन पारदर्शिता के साथ किया जायेगा। मौके पर प्रधान सहायक दीपक राम सहित अन्य अंचल कर्मी और फरियादी मौजूद रहें।

See also  Bihar news : रेड क्रॉस गया ने डॉ. विजय करण को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, असमय निधन से गहरा शोक
Advertisement Advertisement Advertisement