,

Bihar news : फरवरी 2026 में बेतिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4609 वाहनों का चालान; 79.61 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Posted by

–

यस बिहार | बेतिया 

पश्चिम चंपारण जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर बेतिया पुलिस ने फरवरी 2026 के दौरान सख्त कार्रवाई की। वाहन जांच अभियान के तहत कुल 4609 वाहनों का चालान किया गया, जिससे 79 लाख 61 हजार 500 रुपये की शमन राशि वसूल की गई।

See also  Bihar news : महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर गया में श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ किए गए, जिनकी संख्या 2582 रही। इसके अलावा ट्रिपल लोडिंग के 522, तेज गति से वाहन चलाने के 586, बिना लाइसेंस के 353, और बिना इंश्योरेंस के 239 मामलों में कार्रवाई की गई।

See also  Bihar news : भंगहा से लाखों का गांजा जब्त,तस्कर भी धराया – पूर्व में दो बार भी तस्कर जा चुका है जेल

इसके साथ ही नो पार्किंग, प्रदूषण नियमों के उल्लंघन, बिना नंबर प्लेट, सीट बेल्ट नहीं लगाने और अन्य कारणों को लेकर भी कई वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

See also  Bihar news : दो दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से उमस भरी गर्मी में तड़प रहे लोग
Advertisement Advertisement Advertisement