,

Bihar news : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राधिकार द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया

Posted by

–

यस बिहार | आरा 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में सदर अस्पताल आरा में महिलाओं को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राधिकार के द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पैनल अधिवक्ता रूबी कुमारी, पारा विधिक स्वयंसेवक मनोज कुमार ओझा, आनंद कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। आगे सचिव ने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर 4 मार्च से 8 मार्च तक चलने वाले महिला जागरूकता सप्ताह के तहत डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत पारा विधिकस्वयंसेवक द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं आगामी दिनांक 14 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया जा रहा है।

See also  पुल नहीं तो विकास नहीं, बगहा में टूटी उम्मीदों का सैलाब, सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
Advertisement Advertisement Advertisement